अलीगढ में सफाईकर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ध्वस्त

निजीकरण के विरोध में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। सुबह से सफाई कर्मचारियों ने मथुरा रोड स्थित ए टू जेड के प्लांट पर गेट बंद कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। एटूजेडके कर्मचारियों को भी शहर से कूड़ा नहीं उठाने दिया। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.शिवकुमार ने एटूजेड जेड के प्लांट पर पहुंचे वहां पर सफाई कर्मचारी नेताओं से बातचीत की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से पूरे शहर में कूड़े का ढेर लग गया है। कूड़ा केंद्रों पर कूड़ा पड़ा हुआ है। महाशिवरात्रि के चलते नगर निगम के अफसर के होश उड़े हुए हैं। नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि नगर आयुक्त का रवैया सफाई कर्मचारियों के प्रति सही नहीं है। एटूजेड को शहर से कूड़ा नहीं उठाने दिया जाएगा।